About sugar control remedy.

शुगर के कारण –
अनुवांशिकता – शुगर होने का यह सबसे बड़ा कारण है| शुगर एक वंशानुगत बिमारी है| अगर आपके परिवार में जैसे माता को या पिता को या भाई को किसी को भी शुगर की बीमारी है तो आपको भी शुगर होने के चांस बढ़ जायेंगे| इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि आप पहले से ही सतर्क रहें और खान-पान का खास ख्याल रखें और अपना शुगर लेवल भी चेक कराते रहें|
अनियमित खानपान – खाने पिने में लापरवाही आपको शुगर का रोगी बना सकती है| खाने का एक संतुलित समय बनायें और उस समय भोजन जरूर करें| कुछ लोग सुबह नाश्ता नहीं करते और जब दोपहर को तेज भूख लगती है तो बहुत ज्यादा खा लेते हैं जिसे पचाना इस शरीर के लिए मुश्किल हो जाता है| इसलिए संतुलित रूप में खायें| भूख लग रही हो तो भोजन जरुर करें और शाम को हल्का भोजन ही करें|
नींद कम लेना – कम सोने वाले रोगियों में शुगर होने के चांस बढ़ जाते हैं| कभी-कभी कम सोना तो नार्मल बात है लेकिन अगर आप लगातार कम ही सो रहे हैं तो सावधान हो जायें| ऐसे लोगों को शुगर की बीमारी जल्दी अपना शिकार बनाती है|
बहुत अधिक खाना – ज्यादा खाना ना सिर्फ पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक होता है बल्कि यह आपको शुगर का रोगी भी बना सकता है| कुछ लोगों को खाने पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं होता है और वो डटकर खाते हैं और ऐसे लोग अक्सर अपनी कैपेसिटी से भी ज्यादा खाने लगते हैं| किसी महापुरुष ने कहा है कि पेट भरने के लिए भोजन करें, मन भरने के लिए नहीं…इसलिए उतना ही भोजन करें जितने की जरुरत है| जरुरत से ज्यादा खाना भी डायबिटीज का कारण है|
मोटापा बढ़ना – मोटे लोग शुगर की बीमारी का आसानी से शिकार हो जाते हैं या यूँ कहिये कि शुगर की बीमारी ज्यादातर मोटे लोगों को ही होती है| मोटापे को कंट्रोल में रखें क्यूंकि मोटापा आपको शुगर के अलावा अन्य बिमारियों का शिकार भी बना सकता है|
ज्यादा तनाव में रहना – डॉक्टर्स का मानना है कि ज्यादा तनाव में रहने पर हमारा शुगर लेवल बढ़ जाता है| अगर आप लगातार तनाव या अवसाद जैसी स्थिति से घिरे रहते हैं तो सावधान हो जायें| ज्यादा मानसिक तनाव में रहने वालों को शुगर का खतरा बढ़ जाता है|

शारीरिक कार्य ना करना – जो लोग दिनभर ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं और बिल्कुल भी व्यायाम नहीं करते उन लोगों को शुगर की बीमारी होने के चांस 80% बढ़ जाते हैं| भोजन के सही पाचन के लिए थोड़ा शारिरिक व्यायाम बेहद जरुरी है| शारीरिक निष्क्रियता आपकी प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर डालता है| इसलिए थोड़ा व्यायाम रोजाना जरूर करें|

जंक फ़ूड का सेवन – जितने भी जनक फ़ूड हैं उनमें ताकत या एनर्जी तो होती नहीं है जो आपके शरीर को चाहिए लेकिन इन सबमें फैट, ऑयल ये सब बहुत ज्यादा होता है| लगातार इन सबका सेवन आपकी पाचनशक्ति को प्रभावित करता है| जंकफूड ज्यादा खाने वाले लोग शुगर का शिकार हो जाते हैं|
: हमारे रक्त में शुगर का लेवल कितना होना चाहिए यह जानना इसलिए महत्वपूर्ण है
क्यूंकि शुगर की बीमारी भारत में तेजी से बढ़ रही है| ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में हर पांचवें व्यक्ति को मधुमेह है|
जब खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है तो मधुमेह की बीमारी का जन्म होता है|

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post